केंद्रीय मंत्री अचानक निरीक्षण करने पहुंचे हॉस्टलों में, कमियां ही कमियां मिलने पर लगाई फटकार

 

केंद्रीय मंत्री अचानक निरीक्षण करने पहुंचे हॉस्टलों में, कमियां ही कमियां मिलने पर लगाई फटकार

 

 


केंद्र सरकार में मंत्री अपने प्रवास के दौरान सुबह के समय अचानक तीन होस्टलों में पहुंच गए, उन्होंने छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं को देखा, लेकिन जब उन्हें वहां पर कई सारी अनियमितताएं मिली तो वह नाराज हो गए उन्होंने मौके पर अधिकारियों को फटकार भी लगा दी। तस्वीरें टीकमगढ़ की हैं जहां केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार अपने प्रवास पर पहुंचे थे, उन्होंने सुबह-सुबह शहर के ढोंगा रोड स्थित एससी-एसटी के सरकारी तीन छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान छात्रावास में रहने वाले नौंवी से लेकर 12वीं क्लास तक के छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं में भारी कमी मिली , बाथरूम के नलों में पानी नहीं आ रहा था, पीने के पानी में काई आ रही है, तो वहीं छात्रावास में खाना बनाने के स्टोर रूम में अनाज का एक दाना भी नहीं मिला, ठंड में गद्दा कंबल का भी अभाव नजर आया, यही नहीं बिजली की फिटिंग लटकती नजर आई, तो बल्ब की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी।

 


छात्रों ने बताया कि जो सब्जियां सस्ती होती है वही लगातार उनको मिलती हैं। मैन्यू के अनुसार खाना नहीं मिलता।

 


ठंड के लिए कंबल भी नहीं मिल रहे, पुराने कंबल है वह फटे हुए हैं जिससे ठंड नहीं बचती। हम लोगों को कपड़े घर से लाने पड़ते हैं।


इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने जिला निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक को फटकार लगाते हुए छात्रावास में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधा को देने के लिए कहा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर जाकर छात्रावासों का निरीक्षण करें। जिससे उन्हें
बुनियादी सुविधाएं मिल सकें, उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावासों में पर्याप्त प्रकाश, रजाई, गद्दे, कंबल समेत सभी व्यवस्थाओं को सुधारा जाये। तय मैन्यू के आधार पर नाश्ता और लंच की व्यवस्था की जाये


By - sagar tv news
30-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.