सागर में पदस्थ मृतक आरक्षक की पत्नी भी पहुँची जिला अस्पताल, एसपी ने पहुंचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी
सागर जिले की सागर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक की जान के बाद अब एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले से एक बेहद संवेदनशील और भावनात्मक मामला सामने आया है। बीते दिनों सागर कोतवाली में पदस्थ आरक्षक रूपेश साहू ने जहरीले पदार्थ का सेवन अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस दुखद घटना ने पूरे पुलिस विभाग और समाज को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना के बाद अब एक और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां मृतक आरक्षक की पत्नी ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जानकारी के अनुसार, पति की असमय जान से गहरे सदमे में आई पत्नी और फिर उन्होंने भी अस्पताल ले जाना पड़ा जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने बिना समय गंवाए महिला को दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उपचार शुरू किया, जिससे महिला की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती है और खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक आरक्षक की पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी विषय में चिकित्सकों से जानकारी ली। एसपी ने अस्पताल स्टाफ को महिला के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस मौके पर कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और पुलिस प्रशासन हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि महिला के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त चिकित्सकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि आरक्षक रूपेश साहू ने अपने जीवन लीला समाप्त करने के बाद से ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।
इस दर्दनाक मामले ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव किस तरह किसी व्यक्ति और उसके पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल सकता है। प्रशासन और समाज, दोनों के लिए यह एक गंभीर चेतावनी है।