नए साल की खुशियाँ मातम में बदली, सड़क पर चलती बाइक नहर में गिरी

 

1 जनवरी को हर तरफ नए साल का उत्स्व मनाया जा रहा है, सुबह से लोग मंदिरो में और टूरिस्ट स्पॉटों पर जा रहे है, लेकिन इसी बीच छतरपुर जिले से एक दुःखद खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बाइक काल बनकर टूटी, घटना बमनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुरा गांव के पास की है, सड़क पर तेज गति से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे नहर में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

 

 


मृतक की पहचान गणेश पिता बालकिशन उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी बमनौरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक संतुलन नहीं बना सका और पल भर में हादसा हो गया। नहर में गिरते ही युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही रामटोरिया चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके


By - sagar tv news
01-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.