गर्ल्स हॉस्टल में रात के समय आते थे वार्डन के पति, पत्नी को किया गया निलंबित
सैयां भये कोतवाल तो डर काहे का....जी हां कुछ इसी तरह का एक मामला भी सामने आया है।
जिस गर्ल्स हॉस्टल में किसी भी पुरूष का जाना वर्जित है वहां पर रात के समय छात्रावास अधीक्षक के पति बेखौफ होकर आ रहे थे। हालांकि क्यों आते थे और क्या करते थे, यह तो नहीं कहा जा सकता। लेकिन जब CCTV कैमरे में कैद हुए, जांच के बाद पुष्टि हुई तो इसकी गाज वहां की अधीक्षक पर गिरी है। कार्यवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
हम आपको ये पूरा मामला बताते हैं। जो छतरपुर जिले के बड़ामलहरा इलाके से सामने आया है।
दरअसल बक्सवाहा कस्तूरबा गांधी RMSA बालिका छात्रावास में वहां की अधीक्षक के पति रात के समय आवाजाही करते कैमरे में कैद हुए थे, जिनका छात्रावास में प्रवेश करते हुए वीडियो सामने आने पर छात्रावास अधीक्षक स्नेहलता शर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
मतलब जिस गर्ल्स हॉस्टल में कलेक्टर, SDM जैसे अधिकारी को ही वहां जाने का अधिकार है। कोई भी अन्य अधिकारी कर्मचारी बिना इजाजत नहीं जा सकता, वहां वार्डन के पति का रात के समय इस तरह आना कई सवाल खड़े करता है।
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ए.एस पांडेय ने जानकारी दी।--------