नए साल पर कहीं खुशी कहीं गम, इस वजह से दो परिवारों में मातम छा गया
एक तरफ जहां नए साल पर लोग जश्न मना रहे थे तो वहीं दो परिवारों में मातम छा गया। दरअसल अज्ञात बाइक सवार की जोरदार टक्कर से एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं दूसरे युवक की भी जान चली गयी। घटना छतरपुर जिले के राजनगर थाना इलाके से सामने आई है। जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया था, वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
बताया जा रहा है कि थाना अंतर्गत खुशहाली मोहल्ला में पैदल चल रहे युवक विशाल कुशवाहा उम्र साल 24 को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिस वजह से उसने दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक विशाल पैदल जा रहा था तभी लापरवाही से अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
इसके अलावा अज्ञात बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे राजनगर अस्पताल प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी जान चली गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर थाना पुलिस और SDOP मनमोहन सिंह बघेल मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।