प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, 50 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

 

इंदौर की घटना और मंत्री द्वारा पत्रकार से अभद्रता किये जाने का मामला लगातार सुर्खियों में है। इसी लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी मंत्री पर हमलावर नज़र आ रही है। जिसको लेकर छतरपुर में भी कांग्रेसियों ने हल्ला बोलते हुए घंटी बजाकर जमकर प्रदर्शन किया, इस कदर के हालात बने की पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में तक ले लिया। स्थिति ये भी बनी की कार्यकर्ता पुलिस से ही उलझ गए। और झूमा झटकी देखने को मिली।

 

 

 

 

दरअसल इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गी के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने किया घंटा बजाओ प्रदर्शन किया। चौबे तिराहे पर पुलिस और कांग्रेसी आपस में उलझ गए। बताया जा रहा है की कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव के निवास पर जा रहे थे। जहां पुलिस ने उन्हें चौबे तिराहे पर रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेसी बिफर गए, और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी तोड़ दिया।

 

 

 

 

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, वहीं इसके बाद तकरीबन 50 लोगों को हिरासत में भी लिया।
प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गगन यादव ने जानकारी दी।
तो सीएसपी अरुण सोनी ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया था जिन्हें मामूली मुचलके पर छोड़ा गया है।


By - sagar tv news
05-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.