विधायक और पूर्व मंत्री के घर के सामने कांग्रेसियों ने घंटा बजाकर किया प्रदर्शन

 

इंदौर की घटना के बाद लोगों में लगातार आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं विरोध प्रदर्शन भी देखा जा रहा है। इसी को लेकर एमपी के दमोह में भी इंदौर में दूषित पानी पीने से 15 लोगों के जान गंवाने और कई लोगों के बीमार होने की घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर दमोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घंटा बजाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में कहे गए अपशब्द के विरोध में किया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

 

 

 

 

दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ता दमोह विधायक और पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के मलैया मिल स्थित निवास पहुंचे और घंटा बजाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की।

 

 

 

 

कांग्रेस नेता नितिन मिश्रा ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गंदे पानी से लोगों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने साफ पानी उपलब्ध कराने में सरकार की विफलता बताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मानक पटेल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।


By - sagar tv news
05-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.