शीतलहर और घने कोहरे के चलते कलेक्टर ने स्कूलों का 2 दिन का अवकाश किया घोषित, नर्सरी से 8वी तक

 

बुंदेलखंड इन दिनों जबरदस्त ठंड से ठिठुर रहा है। आलम यह है की लोगों की दिनचर्या पर भी खास असर पड़ रहा है। वहीं शीतलहर चलने से मुसीबत और भी बढ़ गयी है इसी को लेकर टीकमगढ़ जिले में शीत लहर और कोहरे के चलते नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल की 5 और 6 जनवरी की कलेक्टर छुट्टी कर दी है।
सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है।

 

 


देखा जाए तो टीकमगढ़ जिले में उत्तर से चलने वाली शीत लहर और कोहरे के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके चलते सुबह से शीत लहर के साथ कोहरा छाया रहता है और सर्दी से बचाव के लिए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का 5 और 6 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। और छोटे बच्चों के परिजनों से अपील की है की बच्चों को गर्म कपड़े पहनाना है साथ ही कोशिश करें की ज्यादातर घर में ही रहे।

 

 

 


वहीं कृषि उपसंचालक मनोज कश्यप ने किसानों से अपील की है। की कोहरे और शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे फसलों में पाला लगने से नुकसान हो सकता है। पाले से बचाव के लिए जिले के किसान भाई शाम के समय खेत की मेड़ पर धुआ करें और ज़रूरत के मुताबिक फसलों में पानी देने के साथ, सल्फर का फसलों पर स्प्रे करें, यूरिया का भी 3% का स्प्रे से छिड़काव कर सकते हैं जिससे पाला लगने से फसलो का बचाव हो सकता है।


By - sagar tv news
06-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.