सावधान ठंड को हल्के में न लें, टहलने निकले बुजुर्ग कोल्ड अटैक से वापिस नहीं पहुंच पाए घर

 

इन दिनों शीतलहर चलने से तेज ठंड पढ़ रही है। इसी बीच कोल्ड अटैक से एक बुजुर्ग की जान चले जाने के गंभीर मामला सामने आया है। टीकमगढ़ के कोतवाली अंतर्गत घटना हुई, जहां सिंधी धर्मशाला निवासी लखीमल सिंधी शाम के समय राजेंद्र पार्क घूमने जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े।

 

 

 


स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने जांच के दौरान हैरान करने वाली बात बताई, डॉक्टर के मुताबिक बुजुर्ग की जान गंवाने का मुख्य कारण अत्यधिक ठंड के चलते हृदय गति रुकना यानी कोल्ड अटैक है।

 

 

 


बताया जा रहा है की लखीमल सिंधी हर दिन शाम 5 बजे घूमने के लिए घर से निकलते थे, लेकिन बीते दिन पड़ रही कड़ाके की ठंड उनके लिए जानलेवा साबित हुई।
इन दिनों जहां ठंड का कहर देखने को मिल रहा है वहीं टीकमगढ़ में पारा 7 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे भीषण ठंड पड़ रही है।

 

 

 

 

जिले भर में बीते कई दिनों से भीषण ठंड का दौर जारी है। एक तरफ जहां डॉक्टरों की ये सलाह है की बुजुर्ग और बच्चे शीतलहर में घर से बहुत ज्यादा बाहर न निकलें जितना ज्यादा हो सके उतना बचाव करें।

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। की अगले कुछ दिन और शीतलहर का असर इसी तरह बना रहेगा, जिससे जनजीवन और ज्यादा प्रभावित हो सकता है।--------


By - sagar tv news
09-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.