कलेक्टर का अलग अंदाज़, जमीन पर बैठकर समस्याएं सुन राहत के दिए निर्देश
कलेक्टर का एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिला जब वह ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने जमीन पर बैठकर लोगों की समस्याएँ सुनी। इस दौरान उनके साथ में एसपी भी मौजूद थे। लोगों के बीच पहुंचकर कलेक्टर का इस तरह चर्चा करना काफी कुछ बयां कर रहा है। ऐसे नज़ारे कम ही देखने को मिलते हैं।
ये तस्वीरें छतरपुर जिले की हैं। जहाँ केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों के बीच कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने राहत के निर्देश दिए। दरअसल प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड की प्यास बुझने वाली है। इसी को लेकर कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एसपी अगम जैन ने ढोड़न और डुगरिया में जन चौपाल लगाई। संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर जमीन पर बैठकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कलेक्टर ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा की 18 साल से ज्यादा उम्र के जो पात्र लोग छूट गए हैं। उन्हें पुनः परीक्षण कर मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही विस्थापितों को नई आबादी भूमि पर मालिकाना हक (पट्टा) भी मिलेगा। विस्थापन की पीड़ा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि समस्याओं के निराकरण के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है। 90 प्रतिशत मुआवजा वितरण पूरा होने पर उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षित प्रस्थान की अपील की।