भोपाल पहुंचे जाने-माने फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन, कार्यक्रम में हुए शामिल

 

प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिनेता अभिषेक बच्चन राजधानी भोपाल पहुंचे, वह किसी फिल्म का प्रमोशन करने नहीं बल्कि एक कार्यक्रम में शामिल होने आये हुए थे।
दरअसल इनर व्हील क्लब ऑफ भोपाल राइज द्वारा 41वां इनर व्हील जिला सम्मेलन सिनर्जी आयोजित किया गया था। सम्मेलन में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में किया गया था।

 

 

 


जानकारी के मुताबिक इनर व्हील क्लब विश्व के प्रमुख स्वैच्छिक महिला संगठनों में से एक है। जो पिछले 100 सालों से सामाजिक सेवा और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय है। सम्मेलन में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट-304 की पिछले छह महीनों की उपलब्धियों की प्रस्तुति दी गयी।

 

 

 

 

तो वहीं कॉन्फ्रेंस के दौरान डिस्ट्रिक के पोस्ट होल्डर मेंबर्स के मुताबिक अभिनेता अभिषेक बच्चन की मौजूदगी यहां बैठी हर महिला को विश्वास दिलाती है की सच्चाई और ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। डिस्ट्रिक चेयरमैन के मुताबिक पिछले केवल 6 महीने में पांच नए क्लब बनाए गए हैं। एक निष्क्रिय क्लब का पुनर्जन्म हुआ और सदस्य संख्या 1200 के ऊपर पहुंच गई है। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।--------


By - sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.