बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने पुलिस ने बैंक मैनेजरों से की चर्चा, फ्रॉड से बचने बनाया प्लान

 

बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर जहां एक तरफ पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई है तो दूसरी तरफ आमजन भी खासी परेशानियों का सामना कर रहा है। इसी को लेकर एमपी की दमोह पुलिस ने शानदार पहल करते हुए अलग-अलग बैंक मैनेजरों को बुलाकर उनके साथ बैठक की, जहां साइबर फ्रॉड, धोखाधड़ी, ठगी जैसे मामलों में आमजन को कैसे राहत दी जाए इसको लेकर चर्चा की गई।

 

 

बता दें की दमोह नगर में सिटी कोतवाली कॉन्फ्रेंस रूम में एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने कई बैंक प्रबंधकों को बुलाकर लगातार बढ़ रहे साइबर क्राइम समेत अन्य मामलों को लेकर चर्चा की। वहीं लोगों के साथ हो रही ठगी, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम जैसे मामलों का निराकरण कर कैसे आम जनता को राहत दी जाए इसके संबंध में भी विशेष रूप से बातचीत की गई।

 

 

 

इसके अलावा देर रात के समय लगातार एटीएम में सुरक्षा गार्ड अलर्ट को लेकर विशेष निर्देश की बात भी कही गई।
साथ ही एटीएम पर आने वाले उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल करने के लिए प्रेरित करना और जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना जिससे कोई भी आम जनमानस धोखाधड़ी साइबर क्राइम जैसे अपराधों का शिकार ना हो सके।

 

 

 

इस मौके पर एएसपी सुजीत भदौरिया, सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, उप निरीक्षक नीतेश जैन, साइबर सेल से अजीत दुबे समेत पुलिसकर्मी और बैंक प्रबंधकों की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.