महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में पेपर के दौरान गहमागहमी, वीडियो हुआ वायरल

 

एमपी के छतरपुर में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीएड (B.Ed) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान भारी अव्यवस्था और हंगामे की स्थिति देखने को मिली। हालात इस कदर बने की छात्र और प्रोफेसर के बीच मारपीट तक हो गयी। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। दरअसल अव्यवस्थाएं इस कदर की थी कि छात्र अपनी सीट तलाशने में जुटे हुए थे, लेकिन प्रबंधन ठीक न होने की वजह से छात्र और प्रोफेसरों में गहमागहमी हो गयी। और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। सामने आए इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारियों की कथित लापरवाही के कारण सैकड़ों छात्रों को मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसी जानकारी सामने आई की बीते मंगलवार को परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित था। नियमानुसार छात्रों को समय से पहले अपनी सीटों पर बैठ जाना चाहिए था। लेकिन केंद्र पर कुप्रबंधन का आलम यह था कि परीक्षा शुरू होने के काफी समय बाद तक कई छात्र अपनी आवंटित जगह ही तलाशते रहे।

 

 

 


छात्रों का आरोप था कि प्रबंधन की सुस्ती की वजह से उनका कीमती समय बर्बाद हुआ, जिससे वे अपना पेपर ठीक से शुरू नहीं कर पाए। खैर सागर टीव्ही न्यूज पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


By - sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.