युवक को ठिकाने लगाने वाला आरोपी 1 महीने बाद भी फरार, भय में जी रहे लोगों ने एसपी से लगाई गुहार
युवक का कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से मर्डर करने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी न होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसी को लेकर एमपी के दमोह में परेशान लोगों ने एसपी से गुहार लगाते हुए गिरफ्तारी की।मांग की गई म साथ ही एक ज्ञापन भी सौंपा है।
बताया जा रहा है की दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के सेमरा माडिया गांव में कुल्हाड़ी से हुए हमले में युवक छत्रपाल उर्फ छतु के मर्डर को तकरीबन एक महीना बीत चुका है। लेकिन पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी के फरार होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन जिसमें बताया गया की घटना के बाद से मृतक छतू उर्फ छत्रपाल का परिवार भय और मानसिक तनाव में है। वहीं आरोपी के पुलिस की गिरफ्त में ना आने से पूरे गांव में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। जिससे किसी भी समय कोई और गंभीर घटना हो सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की पुलिस की ढिलाई के चलते आरोपी अब तक फरार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और गांव में शांति का माहौल बने।
मामले में एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मर्डर के इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।--------