शासन-प्रशासन को धमकाते युवक का वीडियो वायरल, बोला पत्नी बच्चों को कुछ हुआ तो अच्छा नहीं होगा

 

कहते हैं कि ये शराब बहुत खराब चीज है। नशे में लोग ऐसा कुछ कर गुजरते हैं की बाद में पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिलता। एमपी के।छतरपुर से भी इसी तरह युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक जो नशे की हालत में नज़र आ रहा है वह भाजपा की मोहन सरकार को लेकर अपशब्द कह रहा है साथ ही कह रहा है की अगर उसकी पत्नी और बच्चियों को कुछ हो गया तो वह बिजावर का नाम नक्शे से ही मिटा देगा।
इसके अलावा प्रशासन को भी खुली धमकी देते हुए बिजावर के लोगों को गोली मारने की बात करते हुए नज़र आ रहा है।

 

 


युवक अपना नाम शुभम साहू बता रहा है। वायरल वीडियो में वो बार-बार अपनी पत्नी और बच्चियों की सुरक्षा की बात कर रहा है। उसका कहना है कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो फिर अच्छा नहीं होगा। वह गाली गलौच करते हुए सरकार मंत्री विधायक और नगर की जनता को लेकर भी अपशब्द कह रहा है।

 

 

 


हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए बिजावर निवासी शिवम साहू उर्फ ज्वाला पर मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है की उस पर थाने में पहले से मामले दर्ज हैं।
इसको लेकर सीएसपी अरुण सोनी का कहना है कि मामले में संबंधित युवक पर पर कारवाई की जायेगी।


By - sagar tv news
14-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.