तेज रफ्तार बस और बाइक सवार परिवार आये सामने सामने फिर दो महिलाओं की मौत, दो लोग पहुंचे अस्पताल

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मातगुवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक युवक और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार अपने मामा के घर जा रहे थे। जैसे ही वे मातगुवां के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कई फीट तक घिसटती चली गई और उस पर सवार लोग दूर जा गिरे।

 

 

 

हादसे में बाइक सवार युवक की मां और भाभी की मौके पर ही जान चली गई। वहीं युवक और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मातगुवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में शामिल बस को जब्त कर लिया गया है। बस चालक घटना के बाद मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

 

 

 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में परिवार की दो महिलाओं की जान जाने से गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने प्रशासन से आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पूरे मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े करता है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में उजाड़ दिया।


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.