सागर पुलिस की सेहत को संबल, पुलिस लाइन में आईएमए का निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 250 से अधिक लाभान्वित

 

सागर पुलिस की सेहत को संबल, पुलिस लाइन में आईएमए का निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 250 से अधिक लाभान्वित

 

 

 

पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सागर पुलिस ने एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं मंशानुरूप पुलिस अस्पताल, पुलिस लाइन सागर में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर एवं स्वास्थ्य विभाग सागर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस सेवा की व्यस्त, चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर निवारक उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर में करीब 250 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विभिन्न प्रकार की चिकित्सीय जांच कराईं।

 

 

शिविर के दौरान हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य गैर-संक्रामक रोगों के जोखिम कारकों का विशेष रूप से आकलन किया गया। स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत रक्तचाप मापन, रक्त शर्करा जांच, कोलेस्ट्रॉल परीक्षण, विटामिन D3 जांच, नेत्र परीक्षण के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया गया, जिससे समग्र स्वास्थ्य देखभाल को मजबूती मिल सके। शिविर का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप एवं आर.आई. श्री नीतेश वायकर द्वारा किया गया। अधिकारियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर पुलिस बल के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 

आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि पुलिसकर्मी लगातार कठिन और जिम्मेदार ड्यूटी में लगे रहते हैं, जिससे नियमित स्वास्थ्य परीक्षण संभव नहीं हो पाता। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत, डॉ. जी.एस. चौबे, डॉ. राजेंद्र चौदह, डॉ. जितेंद्र सराफ, डॉ. अरुण सराफ, डॉ. अशोक सिंघाई, डॉ. ललिता पाटिल, डॉ. ब्रजेश यादव, डॉ. सुमना ख़ान, डॉ. संदीप गौतम, डॉ. प्रवीण खरे एवं डॉ. विनयदीप सहित अन्य चिकित्सकों  ने निःस्वार्थ सेवाएं दीं। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे पुलिस कल्याण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

 

 


By - sagar tv news
18-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.