पेंट गोदाम में लगी आग ने लिया बड़ा रूप, कुछ ही दूरी पर था पेट्रोल पंप अगर जरा आग फैलती तो...

 

एक पेंट की गोदाम में अचानक से आग भड़क उठी और देखते ही देखते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जहां ऊंची लपटों के साथ धुएं का गुबार उठने लगा। आग लगने से जहां अफरा तफरी मच गई वहीं। लोगों को सबसे ज्यादा डर इस बात का सता रहा था कीजिस पेंट गोदाम में आग लगी उसके महज कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पंप मौजूद था। जिससे अनहोनी की आशंका काफी बढ़ गई थी।

 

 

 


घटना छतरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां नौगांव रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के ठीक पीछे एक पेंट गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

 

 

 

इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग भीषण लगी हुई थी। जिससे आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। जानकारी लगते ही मौके पर ओरछा रोड थाना प्रभारी समेत तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक पेंट गोदाम और पेट्रोल पंप के बीच की दूरी करीब 15 फीट के आसपास है। जिससे आग के पेट्रोल पंप तक पहुंचने का गंभीर खतरा बना हुआ था। घटना के दौरान स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल रहा, कई लोगों ने अपनी दुकानें तुरंत बंद की और सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।वहीं आग लगने की सूचना मिलने के काफी देर बाद दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सके। इस दौरान स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन पेंट जैसे ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग तेजी से फैलती चली गई।

 

 

 

 

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जहां आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
खबर लिखे जाने तक आग के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।


By - sagar tv news
19-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.