सागर- पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने उठाया बीना रिफायनरी का मुद्दा,समस्या कराएंगे हल |SAGAR TV NEWS|

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर जिले के बीना रिफाइनरी का मुद्दा उठाते हुए कहा की आसपास के किसानों और मजदूरों के त्याग से रिफाइनरी बनी, उनके बुजुर्गों की जमीन ली गई। लेकिन आज वही लोग परेशान हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में रिफाइनरी प्रबंधन और पेट्रोलियम मंत्री से बात कर किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे।
बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर के बीना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियमों में बदलाव से मजदूरों की मजदूरी पर संकट आ गया है। अब पंचायतें स्वतंत्र रूप से काम नहीं करा पा रही हैं।

 

हर निर्णय दिल्ली से होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों में मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया है और मध्यप्रदेश सरकार कर्ज लेकर चल रही है।
दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बीना विधानसभा के गोदना गांव में पहुंचे थे। जहां उन्होंने चौपाल लगाकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा की यह अभियान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व को सशक्त करने के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
21-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.