पति ने कराई पत्नी की हत्या, प्लॉट का लालच देकर साथियों को मिलाया; पति समेत 4 गिरफ्तार

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में महिला की संदिग्ध जान जाने के मामला अब मर्डर निकला। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतिका कोमल यादव का मर्डर उसी के पति ने गला दबाकर कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है। इस पूरे प्रकरण का खुलासा एसपी अगम जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, सिंचाई कॉलोनी निवासी कोमल यादव की जान जाने की सूचना मिलने पर पहले मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मामला पूरी तरह पलट गया—रिपोर्ट में गला दबाकर जान जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता के तहत मर्डर का अपराध पंजीबद्ध कर टीमों को जांच में लगाया गया।

 

 

 

 

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। एकत्रित साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते मृतिका के पति, रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े दशरथ यादव ने कथित तौर पर योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों को प्लॉट का प्रलोभन देकर हत्या की साजिश रची और फिर पत्नी को रास्ते से हटाने की कोशिश की।

 

 

 

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दशरथ यादव को गिरफ्तार किया। उसके साथ अर्जुन श्रीवास निवासी ग्राम बसारी, हाल टीपी नगर, आशीष विश्वकर्मा ग्राम दौनी, हाल टीपी नगर और आरती विश्वकर्मा ग्राम दौनी, हाल टीपी नगर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है।

 

 

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी दशरथ यादव के खिलाफ पहले से मारपीट और एससी-एसटी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज रहे हैं। फिलहाल चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई जारी है और पुलिस हत्या की पूरी कड़ी जोड़ते हुए आगे की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.