Sagar - बीएमसी में चाकू के साथ फिर पकड़ाया युवक, पुलिस खुद की पीठ थपथपाने में लगी... |SAGAR TV NEWS|

 

सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 3 दिन के अंदर दूसरी बार युवक धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया है, और पुलिस इसे अपनी सफलता बताकर वाहवाही ले रही हैं, जबकि बीएमसी अपराधियों का नया अड्डा बन गया है, यहां आने वाले मरीजों से लेकर सुरक्षा में तैनात सिक्युरिटी गार्ड्स तक बीच भय का माहौल है, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से मेडिकल कॉलेज में जिस तरह से गतिविधियां देखने को मिली है उसने पुलिस की व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि इस तरह की घटनाओं का सामने आना यह सोचने पर मजबूर करता है क्या अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है अगर ऐसा नहीं है तो फिर अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर लोग चाकू कटर लेकर क्यों पहुंच रहे हैं जिंदगी मिलने वाले स्थान पर दूसरे की जान लेने पर क्यों उतारू हो रहे हैं,

 


हालांकि इसके पीछे शहर में बढ़ती शराबखोरी, गैंग में शामिल होने की होड़ और रंगदारी दिखाने बढ़ते हुए शौक शहर की आबोहवा हवा पर भारी पड़ रहे हैं. अगर इसको सुधारना है तो पुलिस प्रशासन के साथ लोगों को अपनी बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जुर्रत है

दरअसल मरीज के परिजन के द्वारा सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला करने के बाद से सख्ती बढ़ा दी गई है और हर अटेंडर की सर्चिंग की जा रही, बीते 48 घंटे में यहां पर दो ऐसे युवक पकड़े गए जिनके पास धारदार हथियार बरामद हुआ सुरक्षा गार्ड्स के द्वारा इनको पकड़ने के बाद गोपालगंज पुलिस के हवाले किया गया और गोपालगंज पुलिस इसके लिए खुद ही अपनी पीठ थपथपा रही है क्योंकि दोनों ही बार मेडिकल कॉलेज में तैनात गार्ड्स ने तलाशी के दौरान इनको पड़ा जबकि पुलिस के तरफ से जो आधिकारिक जानकारी साझा की गई उसमें पुलिस के द्वारा ही पकड़ने का जिक्र किया गया ऐसे में थाना पुलिस बड़े अधिकारियों से शाबाशी ले रही है

 


लेकिन शहर की जनता का सवाल है कि आखिर यहां के लोग दोबारा कब चैन से घूम सकेंगे कब बेधड़क होकर अपने बच्चों को घर से बाहर भेज सकेंगे

 

 


By - Sagar tv news
24-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.