दुध मुंहे बच्चे की माँ की आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी की उसे ऐसा कुछ करना पड़ा !

 

एक दुध मुंहे बच्चे को लेकर उसकी माँ ने आखिर कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान क्यों दे दी। ये किसी को भी समझ में नहीं आ रहा है। इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की आखिर वजह क्या है। कुएं में दोनों की डेड बॉडी उतराती हुई मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना इलाके के वार्ड क्रमांक 1 से सामने आई है। मृतिका की पहचान जयंती केवट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कुएं से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा था।

 

 

 

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जयंती केवट मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। बताया जा रहा है कि वह देर रात अपने बच्चे को लेकर घर से निकली थी। लेकिन वह कुएं तक कैसे पहुंची, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

 

 

 

गौरतलब है की जिस कुएं में महिला और बच्चे की डेड बॉडी मिली है वह सरकारी कुआं है। जिसका उपयोग नगर में गर्मियों के दौरान जलापूर्ति के लिए किया जाता है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में पति-पत्नी और बच्चे द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला भी सामने आया था। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।--------
मामले में तेंदूखेड़ा SDOP अर्चना अहीर ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
25-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.