Sagar- कौन हैं भगवानदास, जिन्होंने मार्शल आर्ट को दी नई पहचान, राष्ट्रपति देंगी पद्मश्री सम्मान
भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार 2026 के लिए मध्य प्रदेश में सागर जिले के अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार को चुना गया है। एकदम से चर्चाओं में आए रायकवार कौन है? जिन्हें अनसंग हीरोज (Unsung Heroes) की श्रेणी में राष्ट्रपति देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजेंगी, यह सम्मान उन्हें भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट और अखाड़ा विद्या के संरक्षण, संवर्धन और प्रशिक्षण में योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने न सिर्फ अखाड़ा कला का संरक्षण किया, बल्कि इसे नई पीढ़ी में भी आगे बढ़ाया है।
भगवानदास रायकवार श्री छत्रसाल बुंदेलखंड अखाड़ा के संचालक हैं। वे पिछले कई दशकों से अखाड़ा, लाठी, भाला, तलवार, त्रिशूल, फरसा जैसी प्राचीन युद्ध कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय व सांस्कृतिक आयोजनों में भारतीय परंपरा का गौरव बढ़ाया है। अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार महाकुंभ, लोक रंग, सूरजकुंड मेला, राष्ट्रीय नाट्य एवं सांस्कृतिक महोत्सवों में निरंतर सहभागिता करते रहे हैं