गणतंत्र दिवस ड्यूटी से लौट रहे शिक्षा अधिकारी की कार पुलिया से टकराई,नहीं बच सके

 

एक तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई, दर्दनाक हादसे में शिक्षा विभाग में पदस्थ अधिकारी की दुखद जान चली गयी, जबकि कार में सवार उनके साथी अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना इलाके से बीते दिन सोमवार को सामने आई।

 

 

 

बताया गया की शिक्षा विभाग में पदस्थ राजेश रावत अपने साथी के साथ गणतंत्र दिवस पर अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद लौट रहे थे। जहां हमा गांव के पास जहां सड़क हादसे का शिकार हो गए। राजेश व्यास की मौके पर ही जान चली गई। जबकि अमरनाथ ब्यास, जो छतरपुर जिला शिक्षा विभाग में गौरीहर में पदस्थ हैं। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजेश रावत के बेटे की आगामी 5 फरवरी को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन अचानक उनके परिवार पर दुकान का पहाड़ टूट पड़ा। एक्सीडेंट में राजेश रावत को गंभीर चोटें आईं थी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही जान निकल गई। वहीं अमरनाथ व्यास को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी और मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

 

 

हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रथम दृष्टया नींद का झोंका आने की वजह मानी जा रही है।
इस दुर्घटना के बाद से शिक्षा विभाग समेत जिले में शोक की लहर है। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और परिचितों ने राजेश रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वही घायल अमरनाथ व्यास के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की है।


By - sagar tv news
27-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.