सागर- गेहूं खाने के बाद गायों समेत बकरी नहीं बच सकी, सड़क पर जोरदार प्रदर्शन |SAGAR TV NEWS|
जहरीला अनाज खाने के बाद करीब 5 गायों और एक बकरी की जान चली गयी, वहीं कुछ मवेशियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद सागर जिले के बांदरी थाना इलाके में बवाल मच गया। भारी संख्या में युवा इकट्ठा हुए और गायों की बॉडी को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। साथ ही नारेबाजी भी करने लगे। बीच सड़क पर प्रदर्शन करते हुए गौ भक्तों ने कार्यवाई किये जाने की मांग की। बताया जा रहा है की गेहूं में कीटनाशक दवाएं रखी हुई थी। कुछ अज्ञात लोगों ने गेहूं खराब होने के बाद उन्हें सड़क पर यहां-वहां फेंक दिया। जिनके खाने से पांच गायों और एक बकरी की जान चली गयी।
इस बात की शिकायत गाय मालिक ने बांदरी थाने पहुंचकर की, वहीं जैसे ही इस बात की जानकारी गौ भक्तों को मिली तो वह बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान युवकों ने थाने के सामने प्रदर्शन करते कार्यवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी साथ आश्वासन भी दिया।
मामले में एक शिकायती आवेदन भी थाने में दिया गया है। जिसमें कहा गया है की गायों के साथ जो घटना हुई काफी दुखद है। मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों पर कार्यवाई की जाए। वहीं इसको लेकर गौ रक्षा कमांडो फ़ोर्स के प्रदेश अध्यक्ष और गौ सेवक सूरज सोनी का कहना है की इस बात की सूचना मिलने के बाद कुछ युवा मौके पर पहुंचे थे। मामले में शासन प्रशासन से कार्यवाई की मांग की गयी है ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न हों।