सागर की राजनीति में अभिराज का उदय || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

अभिराज - प्रदेश के सबसे तागतवर मंत्रीयो में से एक भूपेंद्र सिंह के पुत्र है अभिराज सिंह उर्फ़ मून भैया है। कल तक ये नाम मंत्री भूपेंद्र सिंह के बंगले की चार दीवारी तक सीमित था लेकिन आज ये नाम सागर की राजनीति के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। वैसे तो साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता के लिए प्रचार करते नजर आने वाले अभिराज अब खुरई विधानसभा के लगभग सभी कार्यक्रमों में नजर आने लगे। राजनीति में एक तरह ये उनकी शुरुआत है। हाल ही में वो तब सुर्खियों में नजर आये जब खुरई विधानसभा में मंत्री क्रिकेट टूनामेंट के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ नजर आये। दोनों युवाओ की जोड़ी को जमकर पसंद किया गया। अभिराज सिंह ने मुख्यमंत्री के बेटे कार्तिकेय चौहान के साथ पहले क्रिकेट में हाथ आजमाया फिर खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करने पहुंचे।इतिहास के पन्नो को अगर पलट कर देखे तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर भी युवा राजनीति से एक साथ है। ठीक इसी तरह आज कार्तिक्य और अभिराज भी साथ दिखाई दे रहे है जिसे भाजपा की भविष्य की राजनीति की शुरआत के तौर पर देखना गलत नहीं होगा। ऐसा लगता है की अभिराज सिंह भाजपा की युवा राजनीति में उतरने तैयार हो रहे है। । अंदाज़ और तेवर बिलकुल अपने पिता की तरह है। फिर चाहे जनता से मेलजोल हो या फिर सम्बोधन। अब ये कहना गलत नहीं होगा कि मंत्री गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत के बेटों की एंट्री के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र का सागर जिले की राजनीति में उदय हो रहा है।


By - anuj goutam
16-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.