Sagar - शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा सहित दो के साथ अनहोनी, 5 फरवरी को है भतीजी की विवाह

 

सागर के रहली थाना क्षेत्र में कड़ता-खैराना रोड पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में वाहनों पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को रहली अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार, अशोक पिता जीवनलाल सेन उम्र 51 साल निवासी पुरव्याऊ टोरी अपने भतीजे राज सेन के साथ रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांटने के लिए स्कूटी से खैराना गए थे।

 

 

 

कार्ड बांटकर वह दोनों वापस सागर लौट रहे थे। तभी ग्राम कड़ता के पास सामने से आ रही बाइक से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से अशोक सेन और बाइक सवार जितेंद्र पिता जगमोहन रैकवार उम्र 39 साल निवासी ग्राम तिली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राज सेन गंभीर घायल हुआ। घटना देख राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों का पंचनामा बनाया।

 

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन रहली अस्पताल पहुंच गए। गुरुवार सुबह पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। परिचितों ने बताया कि मृतक जितेंद्र सागर नगर निगम में चौकीदार के पद पर पदस्थ था। वह निजी काम से सागर से रहली जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। रहली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


By - sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.