सागर-अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा, 2.63 लाख का मशरूका जब्त, दो आरोपी दबोचे |SAGAR TV NEWS|

 

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सागर जिले के रहली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने इमलिया रोड पर घेराबंदी कर अवैध शराब का परिवहन कर रही एक सफेद रंग की अल्टो कार को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 63 हजार रुपये की अवैध शराब और कार समेत कुल 2 लाख 63 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP 15 CB 3582 की डिग्गी से 07 कार्टून देशी शराब बरामद की गई। इन कार्टूनों में कुल 350 पाव 63 बल्क लीटर अवैध शराब रखी हुई थी, जिसे बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कार में सवार हल्केभाई उर्फ हल्ले पटेल 35 वर्ष, निवासी पचारा पिपरिया और एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया है।

 

 

बताया जा रहा है कि रहली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अल्टो कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने इमलिया रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिग्गी से भारी मात्रा में शराब मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया। इस पूरी कार्रवाई में अमित चौबे, जितेंद्र प्यासी, सतीश तिवारी, सुरेन्द्र और चालक सुनील दुबे की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग आरोपी के मामले में विधि अनुसार अलग से प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

 

 

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत संदेश गया है।

 

 


By - Sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.