Sagar - बंद कमरे में मिली 50 साल की महिला, बेटे ने लगाए मर्डर के आरोप

 

सागर जिले के बंडा थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक 50 साल की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई, परिजन इस मामले में मर्डर होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं

 

 


दरअसल इस मामले में मोड़ तब आया जब मृतिका के परिजनों ने मारपीट कर मर्डर किये जाने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कुछ लोगों पर इस तरह के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने बॉडी का पीएम कराने के बाद इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि यह पूरी घटना बंडा थाना अन्तर्गत गूगरा चौकी के नजदीकी बरेठी गांव से सामने आई है। जहां 50 साल की महिला चंद्ररानी अहिरवार की मौत हो गई है

 

 

 

जिसके बाद परिजन डेड बॉडी को लेकर बंडा पोस्टमार्टम कराने आए, जहां परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, महिला ने जान दी नहीं है बल्कि उनकी जान ली गई है। परिजनों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्यवाई किये जाने की मांग की है।

 

 

 

 

वहीं इस पूरे मामले में बंडा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि 50 साल की महिला ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने कहा की कर्ज के लेन देन को लेकर भी विवाद है। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है वही परिजनों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाए हैं पोस्टमार्टम होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.