Sagar - लंबित समस्याओं से परेशान UTD के छात्र, किया जोरदार प्रदर्शन

 

सागर में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्र कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित गौर मूर्ति के पास इकट्ठे होकर अपनी मांगों पर एकजुटता दिखाते हुए खुलकर चर्चा की। वहीं इसके बाद सभी छात्र प्रशासनिक भवन पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपने के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी।

 

 

 

दरअसल छात्रों की लंबे समय से कई मांगें हैं। जिन्हे पूरा नहीं किया जाने से छात्रों में रोष पनप रहा है। जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता की गंभीर समस्या का समाधान के अलावा और भी कई समस्याएं हैं। जिनमें पीने के पानी की उचित व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली में जरुरी सुधार, छात्रों की बीमा राशि का लंबित भुगतान के अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित और प्रभावी व्यवस्था करने जैसी मांगें शामिल हैं।

 

 

 

गौरतलब है की विश्वविद्यालय के छात्रों की लंबित समस्याओं को लेकर गौर यूथ फोरम के आह्वान पर एक बड़ी छात्र पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासनिक भवन पहुंचे। जहां उन्होंने कुलपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल ध्यान देने की मांग की।

 

 

 

 

ज्ञापन सौंपने के बाद छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव की तत्काल घोषणा की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान विश्वविद्यालय में चल रहे शिक्षक संघ चुनाव के विरोध में छात्र वहां पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। छात्रों का कहना था कि जब शिक्षकों के चुनाव निर्विरोध या सुचारू रूप से कराए जा सकते हैं, तो छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत छात्रसंघ चुनाव भी तुरंत कराए जाने चाहिए। छात्रों ने समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।-


By - sagar tv news
31-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.