बुंदेलखंड की बेटी की प्लास्टिक प्रदुषण पर ऐसी प्रस्तुति की अब भोपाल में मचाएगी धमाल

 

बुंदेलखंड की एक और बेटी ने संभाग स्तर पर इतना बढ़िया प्रदर्शन किया की उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्लास्टिक प्रदूषण पर जीत पाते हुए उसने शिक्षा विभाग को सम्मान दिलाया है। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा इलाके के भगवां में रहने वाली करीना अहिरवार ने पूरे बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। दरअसल सागर में आयोजित हुए सरकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संभाग स्तरीय विज्ञान गणित पर्यावरण और सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी और संगोष्ठी में छतरपुर जिले की बेटी ने इतिहास रच दिया। सरकारी सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक स्कूल बड़ामलहरा की छात्रा करीना ने संभाग स्तरीय संगोष्ठी में पहला स्थान हासिल किया है।

 

 

 

 

 

इससे पहले वह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान पाकर संभाग स्तर के लिए चयनित हुई थी। वही सागर में आयोजित संभाग स्तरीय संगोष्ठी में उसने प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के उपाय विषय पर प्रभावशाली, तथ्यपरक और समाधान आधारित प्रस्तुति दी। उनके विचारों में पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्परिणाम, जनभागीदारी और व्यवहारिक विकल्पों को जिस तरह से पेश किया। उसने निर्णायक मंडल को काफी प्रभावित किया। संभाग स्तरीय संगोष्ठी में शानदार प्रदर्शन करने पर पहला स्थान पाते हुए करीना का चयन प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी भोपाल के लिए हुआ है। अब करीना अहिरवार भोपाल में सागर संभाग का नेतृत्व करेंगी। स्कूल के प्राचार्य विनोद कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक भरत असाटी और स्कूल के सभी शिक्षकों ने करीना की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

 

 

 


करीना अहिरवार की यह सफलता न केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत उपलब्धि है। बल्कि यह शिक्षा विभाग की गुणवत्ता, नवाचार और बेटियों को मिल रहे अवसरों का भी सशक्त उदाहरण है। पर्यावरण जैसे गंभीर विषय पर प्रदेश स्तर तक पहुंच बनाना यह दर्शाता है कि आने वाली पीढ़ी न केवल शिक्षित है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग है।


By - sagar tv news
01-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.