सागर- बाइक पर जा रहे मामा-भांजे को वाहन ने मारी टक्कर, नहीं बच सका भांजा
सागर जिले के शाहगढ़ इलाके में एक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक से जा रहे मामा-भांजे को फोरलेन निर्माण एजेंसी के वाहन ने पीछे तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार भांजे की जान चली गयी। वहीं इस हादसे में मामा को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। करीब तीन घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। मामला बक्स्वाहा थाने में दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है की शाहगढ़ के नजदीक नेशनल हाईवे मार्ग पर मडदेवरा हीरापुर के बीच बक्सवाहा थाना क्षेत्र की सीमा पर यह हादसा हुआ। बताया गया की फोरलेन सड़क निर्माण की एजेंसी जीत एशिया कंपनी के वाहन ने शनिवार की रात बाइक सवार दो लोगों को बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक सूरज सिंह यादव उम्र 19 साल की जान चली गयी। जबकि उसके मामा तिज्जू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल शाहगढ़ लाया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे सागर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार सूरज सिंह यादव निवासी अगरा गांव जिसकी घटना में जान गयी। वह अपने मामा तिज्जु यादव निवासी भौंरा जिला छतरपुर के साथ बाइक से अपने गांव अगरा जा रहा था। तभी फोरलेन सड़क के निर्माणाधीन ब्रिज के पास कंपनी की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। जहां बाइक वाहन के नीचे फंस गई। हादसे में घायल बाइक सवारों को शाहगढ़ अस्पताल लाया गया था, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। जबकि तिज्जु यादव गंभीर रूप से घायल हैं। मामले में बक्स्वाहा थाना पुलिस जांच कर रही है।