Sagar -यात्रियों से भरी चार्टर्ड बस पलटी, सागर दमोह रोड पर हादसा

 

सागर गढ़ाकोटा रोड पर सोमवार की सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यात्रियों से भरी एक चार्टर्ड बस आनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और चार्टर्ड में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं यह घटना चना टोरिया टोल टैक्स के पास की है जहां पर पिछले दो दिनों से एक ट्रक लापरवाही पूर्वक सड़क पर खड़ा हुआ है सुबह करीब 5:00 बजे जब चार्टर्ड भोपाल से सागर होते हुए सतना के लिए रवाना हुई तब बहरिया से करीब 6 किलोमीटर आगे टोल टैक्स से ठीक पहले क्रॉसिंग के दौरान यह हादसा हुआ है, जिस समय हादसा हुआ उसमें 18 यात्री सवार थी इसके बाद उनको पन्ना बस से आगे भेजा गया है

 

 

 

 

चार्टर्ड के ड्राइवर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह भोपाल से यात्रियों को लेकर सतना जा रहे थे रास्ते में अचानक से एक आइशर ट्रक सामने आ गया हादसे को बचाने में गाड़ी को मोडा तो पलट गई, मौके पर भीड़ जमा हो गई हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी वहीं दोपहर कारी 12:00 बजे ट्रेन को बुलाकर बस को सीधा करवाया गया अब चार्टर्ड बस का ट्रक अभी भी सड़क पर खड़ा हुआ है जहां पर यह हादसा हुआ वहां पर मोड़ भी है अगर इनको नहीं हटाया गया तो फिर कोई हादसा हो सकता है


By - sagar tv news
02-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.