Sagar- सेंट्रल बैंक के अंदर सेंध ! दिनदहाड़े किसान के 40 हजार उड़ाए, CCTV में दिखा संदिग्ध

 

सागर जिले के गौरझामर पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के अंदर से दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चालाकी से एक किसान के 40 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना बैंक के भीतर हुई, जिससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, भजिया निवासी परसोत्तम लोधी (45) शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सेंट्रल बैंक से 1 लाख 50 हजार रुपये निकालने आए थे। पैसे निकालने के बाद वे बैंक के भीतर ही गिनती करने लगे। इसी दौरान पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति ने बातों में उलझाकर नोटों की गड्डी से 10-10 हजार की चार गड्डियां (कुल 40 हजार रुपये) बड़ी सफाई से निकाल लीं। किसान को तत्काल चोरी का आभास नहीं हुआ।

 

 

 

वारदात के बाद घबराए किसान ने पहले बैंक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद दो दिन बाद उन्होंने गौरझामर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, लेकिन उसका चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा। पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी जांची, लेकिन अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह शाखा क्षेत्र की सबसे बड़ी बैंक शाखा मानी जाती है। बावजूद इसके यहां कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था, जिससे बैंक प्रबंधन की लापरवाही उजागर हो रही है। स्थानीय लोगों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

पीड़ित परसोत्तम लोधी ने बताया— “मैंने बैंक से पैसे निकाले और वहीं गिनने लगा। तभी एक व्यक्ति मेरे पास आकर बोला कि ठीक से गिन लो। बाद में देखा तो 40 हजार रुपये कम थे। मैंने तुरंत बैंक अधिकारी को बताया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद बैंक में आने वाले ग्राहकों में दहशत का माहौल है।


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.