sagar-पत्रकार की थाने में बिगड़ी तबियत, TI ने CPR देकर लौटाई सांसे, लेकिन आ गई बुरी खबर

 

 

सागर में एक युवा पत्रकार का अचानक हृदयाघात होने से निधन हो गया, इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया है, मकरोनिया के जितेंद्र श्रीवास अपनी बिंदास बेबाक और निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे, सोमवार की शाम भी जितेंद्र श्रीवास अपने साथी पत्रकार के

 

साथ मकरोनिया थाना पहुंचे थे इसी दौरान जब वह पानी पीने के लिए गए तो वह धड़ाम से गिर गए और मुंह से झाग निकलने लगा थाना प्रभारी ने देखते ही उनके लिए सीपीआर दिया

और अस्पताल ले गए जहां उनका एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चलता रहा लेकिन मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ले ली, मकरोनिया के दीनदयाल नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया,

 

अंतिम संस्कार के दौरान सागर शहर और उपनगर के पत्रकार मित्र जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे जिन्होंने नाम आंखों से अंतिम विदाई दी,

 

 


जितेंद्र मकरोनिया क्षेत्र में होने वाली राजनीतिक सामाजिक और अपराध से संबंधित हर खबर पर अपनी मजबूत पकड़ रखते थे यह अपने मधुर व्यवहार, विनम्र शैली और कर्मठ पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे बीती शाम भी वह इसी सिलसिले में मकरोनिया थाना पहुंचे थे जहां उन्हें सीवियर अटैक का दौरा पड़ा था


By - sagar tv news
03-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.