सागर- गौचर भूमि को लेकर गौसेवकों ने खोला मोर्चा,नाराज़ लोगों ने सड़क पर लगा दिया जाम | SAGAR TV 24X7 |

 

गौचर भूमि को लेकर सागर जिले के खिमलासा में गौसेवकों ने मोर्चा खोल दिया। डेढ़ सौ आवेदन दिए जाने के बाद भी जब प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो गौसेवकों ने खिमलासा के नारायणी मंदिर तिराहा पर चक्काजाम कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी गयी। गौसेवकों का कहना था की गौचर भूमि पर जिन दबंगों का कब्जा है उन्हें हटाया जाए। गोचर भूमि मुक्त अभियान चलाने की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

 

 

 

 

इसको लेकर गौ सेवक हरकिशन सेन ने बताया की 152 आवेदन ज्ञापन देने के बाद भी गौचर भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। जिसको लेकर चक्काजाम किया गया। कहीं भी गाय माता अकाल तरीके से मरेगी, या कोई सड़क दुर्घटना और एक्सीडेंट होता हे तो सभी हिंदू संगठन और हिंदू समाज रोड पर आएगा। इसकी तमाम जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी। चक्काजाम की सूचना के बाद खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने खुरई एसडीएम मनोज चौरसिया से फोन पर बात की।

 

 

 

 

जिसमें उन्होंने डेढ़ महीने का समय मांगा है। एसडीएम द्वारा आश्वासन मिला कि डेढ़ महीने में गायों की जमीनों पर सभी जगह कार्रवाई होगी। इसके बाद गौ सेवकों द्वारा चक्काजाम खोला गया। इस दौरान बीना, खुरई, मालथौन, बिर्धा जिला ललितपुर उत्तर प्रदेश, पथरिया, करमपुर, कुरवाई समेत अन्य जगहों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों का कहना था की कार्यवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।


By - sagar tv news
04-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.