सड़क पर दौड़ रही तेज रफ़्तार बोलेरो अचानक सड़क से उतरकर पल-टी, 3 पहुंचे अस्पताल

 

श्रद्धालुओं से भरी हुई एक तेज रफ़्तार बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गयी। बताया गया की बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटने से सड़क से उतरकर 5 फ़ीट गहरे गड्ढे में उतर गयी। जिसमें करीब एक दर्जन लोग सवार थे। घटना दमोह जिले के मड़ियादो थाना इलाके से सामने आई है। जिसके बाद सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने मदद करते हुए लोगों को बाहर निकाला। साथ ही 108 एम्बुलेंस को भी सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यह पूरी घटना मड़ियादो थाना इलाके के कलकुआ सड़क मार्ग से सामने आयी है।

बताया जा रहा है की इस हादसे में तीन महिलाओं को चोटें आई हैं। जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। इस घटना में गनीमत की बात ये है। की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई। जानकारी के मुताबिक कलकुआ सड़क मार्ग से श्रद्धालुओं से भरी हुई एक तेज रफ़्तार बोलेरो जा रही थी। जो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गयी। जिसमें करीब 12 लोग सवार थे, हालांकि तीन महिलाओं को ही चोटें आई हैं बाकी लोग सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने भी बोलेरो सवार लोगों की मदद की।


By - sagar tv news
04-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.