सागर- नागपुर के जाने माने डॉ. ने कैंसर को लेकर सुझाये अनुभवी तरीके

 

सागर- नागपुर के जाने माने डॉ. ने कैंसर को लेकर सुझाये अनुभवी तरीके

 

 

नागपुर के जाने माने डॉक्टर सागर आये, जहां उन्होंने काफी रोचक और व्यवस्थित ढंग से कई प्रकार के कैंसर के वास्तविक केस प्रस्तुत किए। डॉक्टर ने कई जटिल और चुनौतीपूर्ण मरीजों के केस स्टडीज के माध्यम से बहुत ही सरलता के साथ बताया की शुरुआती निदान में आने वाली मुख्य दिक्कतें क्या होती हैं। सही समय पर सही जांच कैसे करनी चाहिए।

 

आज के आधुनिक इलाज विकल्प कौन-कौन से उपलब्ध हैं इन इलाजों से कितने प्रतिशत मरीजों को बहुत अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। दरअसल सागर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बेहद ज़रूरी और उच्च स्तरीय सेमिनार आयोजित किया था। जिसका पूरा फोकस ऑन्कोलॉजी यानी कैंसर रोग के अलग-अलग प्रकार के मामलों को गहराई से समझने और उनके सबसे प्रभावी, आधुनिक इलाज के तरीकों पर केंद्रित था। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नागपुर के जाने-माने ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. सागर भलेराव ने शिरकत की। उन्होंने कई चीजें समझाई। साथ ही सभी डॉक्टरों को बेहद उपयोगी और व्यावहारिक जानकारी मिली।

 


सत्र की अध्यक्षता सागर के वरिष्ठ डॉक्टरों डॉ. विजय भास्कर और डॉ. शिवम गौर ने की। दोनों चर्चा के दौरान आने वाले महत्वपूर्ण सवालों पर भी अपने अनुभवपूर्ण विचार रखे।
आईएमए, सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया की कैंसर जैसे जटिल रोग के कई रूपों पर इस प्रकार की विस्तृत, केस-आधारित चर्चा स्थानीय डॉक्टरों के लिए एक नई खिड़की खोलती है। इससे शुरूआती और सटीक निदान की क्षमता बढ़ती है। इलाज में देरी कम होता है। जिससे मरीजों को ज्यादा प्रभावी, समयबद्ध और जीवन-रक्षक इलाज मिल पाता है।

 


सेमिनार में सागर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। डॉक्टरों ने अलग-अलग केसों पर सवाल किये, साथ ही अपने क्लिनिकल अनुभव साझा किए।--------

 

 


By - sagar tv news
04-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.