सागर- मौसी के लड़के ने ही नर्स को मारी गो-ली, शादी का दबाव बना रहा था आरोपी !
सागर- मौसी के लड़के ने ही नर्स को मारी गो-ली, शादी का दबाव बना रहा था आरोपी !
सागर जिले के शाहगढ़ में नर्स का मर्डर किये जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जहां आरोपी कोई और नहीं बल्कि दीपशिखा का ही रिश्तेदार है। मौसी के लड़के ने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी बीती रात से ही फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है की जबलपुर के पनागर का रहने वाला सुशील आठ्या मृतिका से पूर्व से परिचित है। दोनों के बीच सम्बन्ध भी रहे हैं। ऐसी भी जानकारी है की सुशील दीपशिखा से शादी करना चाहता था। और लगातार उस पर शादी का दबाव भी बना रहा था। लेकिन उसने मना कर दिया था। जिस वजह से आरोपी खुन्नस खाये हुए था।
बुधवार को देर शाम जब दीपशिखा शाहगढ़ सामुदायिक अस्पताल जा रही थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा जिसे देख लड़की चिल्लाई और भागते हुए आवाज लगाई की भैया मुझे बचा लो। दो गोलियों के वार से वह बच भी गयी थी। लेकिन तीसरी गोली उसकी पीठ में जा लगी जिससे उसकी जान चली गयी।
गौरतलब है की शाहगढ़ सामुदायिक अस्पताल में दीपशिखा चढ़ार नर्स के पद पर तैनात थी। उसकी नाईट ड्यूटी थी जहां बुधवार को वह पास ही बने अपने क्वार्टर से निकलकर अस्पताल जा रही थी की तभी अचानक आरोपी सुशील आठ्या वहां पहुंचा। उसने दीपशिखा का रास्ता रोका और तीन फायर किये जिनमें एक गोली लगने से युवती की जान चली गयी। इसके बाद आरोपी जंगल तरफ भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, जबलपुर से मृतिका के परिजन भी शाहगढ़ पहुँच गए थे। गुरुवार को मामले में कार्यवाई किये जाने की मांग को लेकर चक्काजाम भी किया गया। जिसमें युवती के पिता, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान परिवार के सदस्य को नौकरी को 50 लाख रूपये आर्थिक मदद की बात कही गयी।
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की परिजनों से जानकारी मिली है की मृतक लड़की की मौसी का लड़का सुशील आठ्या जो पनागर थाना क्षेत्र में रहता है। वह लड़की को सालों से परेशान कर रहा था, उसके पहले सम्बन्ध रहे हैं। युवती ने पाटन थाने में भी शिकायत की थी। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया था। जांच में यह जानकारी सामने आई की सुशील ने ही घटना को अंजाम दिया है। लगातार पनागर पुलिस के संपर्क में बने है। आरोपी की तलाश जारी है। वहीं लड़की के परिवार वालों ने सागर-कानपुर मार्ग पर चक्काजाम किया था ,जिसको लेकर एडिशनल एसपी ने बताया की युवती के परिजनों में आक्रोश था उनके द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया है।---