सागर- आवारा कुत्तों के काटने से दह-शत में लोग, सैंकड़ों लोग हो चुके शिकार

 

 

सागर- आवारा कुत्तों के काटने से दह-शत में लोग, सैंकड़ों लोग हो चुके शिकार

 

 

 

सागर जिले के बीना शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक मचा हुआ है। रात के समय तो और ज्यादा यह लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। नगर के कई वार्डो में आवारा कुत्तों के हमले के मामले रोज सामने आ रहे हैं। साल के एक महीने में ही कुत्तों ने 432 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है।

 

बताया जा रहा है की बीना में आवारा कुत्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ती

जा रही है। कुत्ते लोगों पर हमला करने लगे हैं। इससे नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है। नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। नगर के प्रमुख मार्गों और गलियों में कुत्तों का जमावड़ा लग रहा है।

 

छात्र स्कूल आते-जाते समय डर रहे हैं। बच्चों के पीछे कुत्ते दौड़ने लगते हैं। बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है। कुत्तों का झुंड बीच रोड पर होने के कारण जाम लग जाता है। कुछ दिन पहले शहर के मढ़िया और प्रताप वार्ड में आवारा कुत्ते ने करीब दस लोगों को अपना निशाना बनाया था। अब आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अगस्त महीने में 160, सितंबर में 143, अक्टूबर में 125, नवंबर में 183 दिसंबर में 314 लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है।

 


वहीं जनवरी महीने में 432 लोग कुत्ते के काटे जाने के शिकार हो चुके हैं। ये वह आंकड़े वे हैं जो लोग सिविल अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए हैं। इसके अलावा जो निजी अस्पताल में आए होंगे वह आंकड़े अलग है।


मामले में बीना के नगर पालिका के सीएमओ राहुल कौरव का कहना है कि आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ा जाएगा।-------

 

-


By - sagar tv news
05-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.