सागर- शाहगढ़ मामले में पूर्व विधायक का बड़ा आरोप,बोले लॉ एंड ऑर्डर हो चुका ध्वस्त !

 

सागर- शाहगढ़ मामले में पूर्व विधायक का बड़ा आरोप,बोले लॉ एंड ऑर्डर हो चुका ध्वस्त !

 

 

सागर जिले के शाहगढ़ अस्पताल में एक स्टाफ नर्स का गोली मारकर मर्डर कर दिया गया। जिसके बाद से लोगों में ग़ुस्सा बना हुआ है। फिलहाल आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने इस घटना को बेहद दुखद बताया। साथ ही कहा की पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। शाहगढ़ में जो घटना हुई यह कोई पहली घटना नहीं है प्रदेश भर में सैंकड़ों घटनाएं घट रही हैं।

 

लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोइ हुई है। उन्होंने कहा की दूसरों की जान बचाने वाली नर्स दीपशिखा का मर्डर कर दिया गया जो बड़े ही चिंता का विषय है। अगर लगातार इसी तरह की घटनाएं होती रहें तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है।

 

 

तरवर सिंह लोधी ने कहा की मुख्यमंत्री के पास ही गृह मंत्रालय है। जिन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा की इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। दीपशिखा के पिता ने इसको लेकर पुलिस में भी शिकायत की थी। वहीं युवती के परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति समेत उचित रूप से आर्थिक मदद देने की बात भी कही गयी।

 

 

गौरतलब है की बुधवार की देर शाहगढ़ थाना इलाके के सामुदायिक अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स दीपशिखा चढ़ार का गोली मारकर मर्डर किया गया था। आरोपी युवती का मौसेरा भाई यानि मौसी का लड़का है। जिसने एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद युवती के पिता समेत पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी और अन्य लोगों ने चक्काजाम भी किया था। साथ ही कार्यवाई की मांग भी की गयी।

 

 

 


By - sagar tv news
05-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.