Sagar-गढ़पहरा के पास बेकाबू कार बेरिगेट्स तोड़ते हुए घुसी, दो लोग पहुंचे अस्पताल
सागर के गढ़पहरा के पास नेशनल हाईवे 44 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के डायवर्सन पर एक सड़क हादसा हो गया, बता दे कि शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार डायवर्सन के बैरिकेट्स तोड़ते हुए हवा में उछलकर पुल की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीमेंट के खंभों पर अटक गई,हादसे में कार सवार एक व्यक्ति का पैर टूट गया,जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं,जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक MH-47-C-8911 सागर से मालथौन की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार में सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे, जिससे वाहन पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया,सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची,नशे की हालत में होने की वजह से घायल एंबुलेंस में बैठने से इनकार कर रहे थे। बाद में डायल-112 टीम की समझाइश के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।