सागर- अंधेरे में बल्ब के सामने लाखों का खेल, सागर में बेखौफ जुआ फड़, पड़ोसी जिलों से जुट रहे जुआरी

 

रात का घना अंधेरा… बीच में एक अकेला बल्ब… और उसके नीचे ताश के पत्तों पर लाखों रुपये के दांव। सागर जिले से ऐसा ही सनसनीखेज जुए के फड़ का वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में दर्जनों लोग खुलेआम जुआ खेलते दिख रहे हैं, मानो कानून का कोई डर ही न हो। वायरल वीडियो देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चीमाढाना के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यहां पिछले 2–3 महीनों से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर जुआ फड़ चल रहा है। महज एक बल्ब की रोशनी में ताश के पत्तों पर लाखों के दांव लगाए जा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जुआरी जमीन पर बैठकर पैसे का ढेर लगाकर खेल रहे हैं।

 

 

चौंकाने वाली बात यह है कि यह सिर्फ स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं है। सागर के अलावा नरसिंहपुर, सिलवानी और आसपास के अन्य जिलों से भी जुआरी यहां पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां रोजाना देर रात तक जुआ चलता है और बड़े स्तर पर सट्टेबाजी होती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि देवरी से कुछ ही दूरी पर इतना बड़ा जुआ फड़ चल रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है, लेकिन इससे पहले तक यह फड़ खुलेआम कैसे चलता रहा, यह बड़ा सवाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कई बार झगड़े और विवाद भी हो चुके हैं, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

मामले में एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने कहा कि जुआ और सट्टा सामाजिक बुराई हैं और पुलिस इनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है। क्या यह फड़ स्थायी रूप से बंद होगा? क्या इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी कुछ दिनों में ठंडा पड़ जाएगा? फिलहाल, सागर का यह जुआ फड़ पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


By - Sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.