सागर- PTS के 2 अधिकारियों का उत्कृष्ट पदक सेवा से सम्मान,गृह मंत्रालय से आदेश जारी

 

सागर के मकरोनिया में स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के लिए बड़े ही हर्ष की बात है की दो अधिकारीयों का सम्मान उत्कृष्ट सेवा पदक से किया गया है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दोनों का चयन किया गया है।

दरअसल पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश जारी किया गया है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजपत्र के आदेश क्रमांक 30 दिनांक 28 जुलाई 2018 के अंतर्गत स्थापित केंद्रीय गृह मंत्री के उत्कृष्ट सेवा पदक साल 2025 के लिए पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में पदस्थ दो लोगों का चयन हुआ। जिसमें एसआई प्रणेंद्र तिवारी और हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार कोरी शामिल हैं। दोनों को उनकी सराहनीय, निष्ठावान और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित कर सम्मानित किया गया है।
दोनों अधिकारियों को उनके अच्छे अनुशासन, ईमानदारी, प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों के बेहतर काम की जिम्मेदारी और पुलिस प्रशिक्षण शाला में गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने में दिए गए योगदान का फल उन्हें मिला है। उनके मार्गदर्शन और कार्यशैली से नवप्रशिक्षुओं में अनुशासन, पेशेवर दक्षता और सेवा-भावना का प्रभावी विकास हुआ है। पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में रहते हुए दोनों अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्य, प्रशासनिक दायित्वों और अनुशासनात्मक व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से नवाजा गया।

एसआई प्रणेंद्र तिवारी और हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार कोरी को उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान से नवाजा जाना पूरे पुलिस प्रशिक्षण शाला के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित होगी।


By - sagar tv news
07-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.