Sagar- ज़िंदगी का सफर है ये कैसा सफर, कोई बैठा नहीं, कोई छूटा नहीं ! आईना दिखाती तस्वीरें

 

आये दिन हादसों की ख़बरें सामने आ रही है लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। लेकिन फिर भी कुछ लोग दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। सागर जिले के बीना क्षेत्र समेत अन्य आसपास के इलाकों में भी हादसों को न्यौता दिया जा रहा है। तस्वीरें देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है की किस कदर लोगों की जान आफत में डाली जा रही है।

 

 

 

दरअसल बीना, खुरई, मालथौन और बांदरी तहसील मुख्यालय से अलग-अलग शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों में क्षमता से ज्यादा यात्रियों को वाहनों में बिठाया जा रहा है। छोटे वाहनों, ऑटो और लोडिंग वाहनों में ज्यादा सवारियां बिठाकर वाहन सड़कों पर सरपट दौड़ाए जा रहे हैं। चार तहसीलों की कई सड़कों से अपने कैमरे में कुछ तस्वीरों को कैद किया है। कि किस तरीके से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर लोगों को सफर करवा रहे हैं।

 

 

 

 

शहरी क्षेत्र में सवारी वाहनों में तो ओवरलोंडिंग हो ही रही हैं। वहीं लोडिंग वाहनों में भी वाहन संचालकों द्वारा सवारियों को ठूंस-ठूंस कर पीछे लटकाकर और छत पर बैठाकर यात्रा कराई जा रही है। ऐसे में वाहन चालक और सवारियों की जरा सी लापरवाही पर गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

 

 

 

शहर में लोडिंग वाहनों जैसे छोटा हाथी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप वाहनों में जमकर सवारियों को ढोया जा रहा है। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। शहर से ग्रामीण क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आने वाले लोगों को वाहनों की कमी का सामना करना पड़ता है। शहर में सवारी वाहनों की कमी के चलते लोडिंग वाहनों में जमकर ओवरलोडिंग की जा रही है। पीछे लटकाकर और छत पर बैठाकर सफर कराया जाता है। जिससे कभी भी बड़े हादसों से इंकार नहीं किया जा सकता।--------


By - sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.