सागर- UGC का विरोध करने वाले लोगों का आने वाले चुनाव में करेंगे विरोध !

 

यूजीसी बिल पारित नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों का विरोध करना है जो यूजीसी का विरोध कर रहे हैं। यह चेतावनी ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने दी है। दरअसल UGC कानून के समर्थन में सागर जिले के बीना में एक रैली निकाली गयी थी। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यह बात कही।
सागर जिले के बीना में यूजीसी के समर्थन में एससी, एसटी और ओबीसी के संयुक्त मोर्चा ने गांधी चौराहा से पैदल मार्च निकाला। इसके बाद अंबेडकर तिराहा पर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोग यूजीसी बिल के समर्थन में गांधी चौराहा पर इकट्ठे हुए। इसके बाद सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे, पैदल मार्च में शामिल लोग हाथों में यूजीसी बिल के समर्थन में तख्तियां, झंडे और नारे लगाते हुए चल रहे थे। ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने इस दौरान चेतावनी देते हुए कहा की यदि यूजीसी बिल पारित नहीं किया गया तो आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों का विरोध करना है। जो यूजीसी का विरोध कर रहे है। इस मौके पर लोगों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन भी सौंपा।

इससे पहले इन जहां सभी लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल मार्च निकाला। जो शहर के कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा से होते हुए अंबेडकर तिराहा पर पहुंचे। जहां लोगों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।--------


By - sagar tv news
08-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.