सागर- हम उस जमाने में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे,आज आधुनिक सुविधाएं मिल रही- गोविंद सिंह
मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा की जब वह बचपन में स्कूलों में पढ़ाई करते थे तो उस समय टाट पट्टी पर बैठा करते थे। उस समय बहुत ज्यादा सुविधाएं स्कूल में नहीं होती थी। लेकिन आज के दौर में स्कूली बच्चों को काफी सारी सुविधाएं मिल रही हैं। यह बयान उन्होंने सागर के राहतगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा की उस समय उन जैसे लाखों लोग रहे जिन्होंने सुविधाओं के आभाव में भी पढ़ाई की। अब बच्चों को काफी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं।
मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा की अभी राहतगढ़ और जैसीनगर में सरकारी सांदीपनि स्कूलों की शुरुआत की है जल्द ही बिलहरा और सुरखी में भी सांदीपनि स्कूलों की शुरुआत होगी। इसके अलावा जहां-जहां भी ज़रूरत के हिसाब से स्कूलों की जरुरत होगी। वहां पर इनकी शुरुआत की जाएगी। मंत्री गोविंद सिंह बोले की उनका बच्चों से यही कहना है। की वो उस जमाने के पढ़े हैं जब अच्छी स्कूलें नहीं होती थी। न ही सुविधाएं होती थी। जो आज आधुनिक सुविधा मिल रही है उसका उपयोग करें।
दरअसल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने करीब सौ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने करीब चालीस करोड़ की लागत से बनी संदीपनी विद्यालय का लोकार्पण किया। तो वहीं अपने उद्धबोधन में कई स्कूल भवनों, प्रयोगशालाएं और रोडों की घोषणा की। इस दौरान सांदीपनि स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
इस मौके पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को साइकिलों का वितरण भी किया। साथ ही कहा कि इस स्कूल में आधुनिक संसाधन मौजूद हैं। इसके अलावा मंत्री ने कहा की बच्चों को आने-जाने के लिये जल्द ही बसों के टेंडर भी कराए जाएंगे।