Sagar- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की मौजूदगी में फाइनल संपन्न, बिलहरा में क्रिकेट का महाकुंभ

 

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। बिलहरा मंडल में खेले गए भव्य फाइनल मुकाबले में हजारों खेलप्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। मैदान पर उत्साह, तालियां और जयकारों की गूंज ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के युवाओं के खेल प्रेम और ऊर्जा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “सुरखी की युवा शक्ति अद्भुत है, यहां का खेल उत्साह प्रेरणादायक है।” उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य और आधुनिक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए बिलहरा में स्टेडियम निर्माण किया जाएगा।

 

 

 

मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक टीवी और फ्रिज दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “हार-जीत प्रकृति का नियम है, जो आज हारा है, वह कल जीतेगा भी—बस मेहनत करते रहो। युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि मंत्री क्रिकेट महाकुंभ ने ग्रामीण प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाता है, और संगठन आगे भी युवाओं के लिए ऐसे अवसर उपलब्ध कराएगा।

 

 

 

 

फाइनल मुकाबला अनुराग इलेवन सेमरा गोपालन और किंग इलेवन मड़खेड़ा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में किंग इलेवन मड़खेड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण में बेस्ट बल्लेबाज – दुष्यंत विश्वकर्मा सानू इलेवन, बेस्ट बॉलर – सुंदरम अनुराग इलेवन, प्लेयर ऑफ द सीरीज – अभिनय किंग इलेवन मड़खेड़ा, मैन ऑफ द मैच – अभिषेक। मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। अब सभी की नजरें 12 फरवरी को सिहोरा मंडल में होने वाले अगले फाइनल पर टिकी हैं, जहां एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।


By - sagar tv news
12-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.