Sagar- 3 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त, खुरई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तिराहे से आरोपी गिरफ्तार

 

सागर जिले के खुरई शहरी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आचार्य विद्यासागर तिराहा के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा बेचने की फिराक में वहां खड़ा था, तभी उसे दबोच लिया गया।

खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सागर रोड स्थित आचार्य विद्यासागर तिराहा के पास एक व्यक्ति बड़े थैले में भारी मात्रा में गांजा लेकर खड़ा है और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए एक टीम गठित की और मौके पर रवाना किया।

 

 

पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराम अहिरवार, निवासी अब्दुल कलाम वार्ड, खुरई बताया। जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में गांजा भरा मिला। मौके पर ही उसे जब्त कर लिया गया।

जांच में जब्त गांजे का वजन 3 किलो 600 ग्राम निकला, जिसकी बाजार कीमत करीब 36 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई को खुरई पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

योगेंद्र सिंह दांगी शहरी थाना प्रभारी ने बताया कि खुरई पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 


By - Sagar tv news
12-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.