Sagar -मोतीनगर पुलिस ने मर्डर के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल |SAGAR TV NEWS|

 

सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में पुरुषोत्तम यादव मर्डर केस के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इन सभी आरोपियों को पकड़ा है बता दें कि बुधवार की रात धर्म श्री क्षेत्र में पुरुषोत्तम यादव का उनके पड़ोसियों से मकान निर्माण को लेकर विवाद हो गया था जिसमें पिता पुत्रों ने पीट पीट कर मार डाला था पुलिस ने इस मामले में गोपी लाल यादव नरेंद्र यादव सुरेंद्र यादव मनोज यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है

 


बता दे की 10 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे यह विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया था लेकिन इलाज के दौरान पुरुषोत्तम यादव की जान चली गई थी जिसके बाद पुलिस ने धारा 296, 115, 118, 351 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था घटना के बाद परिजनों ने धर्मश्री पर चक्का जाम भी किया था जिसमें आरोपियों को जल्द पकड़ने उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया था इसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी थी

 

 

मोती नगर थाना प्रभारी जसवंत राजपूत और उनकी टीम की सक्रियता से यह आरोपी जल्द पकड़े गए इस टीम में उप निरीक्षक प्रभु दयाल सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक नदीम शेख भगवान दास प्रदीप गोस्वामी अरुण दुबे सोहेब शेख और आरक्षक मनजीत शामिल थे

 

 


By - Sagar tv news
12-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.